राजस्थान

सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई कर रही है: धारीवाल

Admin Delhi 1
15 Dec 2022 7:52 PM IST
सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई कर रही है: धारीवाल
x

जयपुर: नगरी विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई कर रही है। इसके लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। नगर निगम जयपुर हेरिटेज मुख्यालय में संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में धारीवाल ने कहा कि 3 सदस्य समिति की रिपोर्ट तैयार होते सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रमिक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया एवं कार्यकारिणी को यूडीएच मंत्री धारीवाल एवं जलदाय मंत्री महेश जोशी ने शपथ दिलाई। जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले कार्यकाल में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराई थी और अब सरकार इस कार्यकाल में भी सफाई कर्मचारियों की हर सही मांग पर काम करेगी।

Next Story