राजस्थान

शादी से किया इंकार तो लड़की ने लगाई फांसी

Admin Delhi 1
17 Aug 2023 12:00 PM IST
शादी से किया इंकार तो लड़की ने लगाई फांसी
x
जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी

अजमेर: ब्यावर के जमालपुरा की रहने वाली एक युवक ने बुधवार को फंदा लगााकर सुसाइड कर ली। जानकारी में सामने आया है कि युवक ने प्रेमी ने शादी से मना कर दिया था। जिस पर उसने बुधवार दोपहर 3 बजे सुसाइड कर ली। ब्यावर सिटी थाने के ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि पूजा सांगरिया पुत्री परमेश्वर सांगरिया की तीन साल पहले शादी हुई थी, लेकिन किन्ही कारणों से डेढ़ साल बाद उसका तलाक हो गया।

पूजा के पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पूजा बीते कुछ समय से जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। इस दौरान कंपनी में कार्यरत दीपक कुमार नामक युवक के संपर्क में आ गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शादी करने की बातें हुई, लेकिन अचानक से प्रेमी दीपक ने शादी करने से मना कर दिया। जिस पर पूजा ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Story