राजस्थान

पुलिसकर्मी पर युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, मामला हुआ दर्ज

Admin Delhi 1
24 Jun 2022 6:43 PM IST
पुलिसकर्मी पर युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, मामला हुआ दर्ज
x

राजस्थान: अक्सर देखने को मिलता है कि पुलिस अफसर जहां भी रहते हैं वो अपनी कार्यशैली से लोगों के मन में छाप छोड़ देते हैं। अगर पुलिसकर्मी अच्छा काम करते हैं तो लोग उन्हें काफी मानते हैं। लेकिन वहीं कुछ पुलिसकर्मी ऐसे होते है, जिनकी गंदी हरकत की वजह से पूरे पुलिस विभाग पर दाग लग जाता है। मामला राजस्थान के टोंक जिले का है जहां सदर थाना क्षेत्र की रहने वाले युवती ने पुलिसकर्मी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। न्यायालय में परिवाद आने के बाद इस्तगासे के माध्यम से सदर थाना में दर्ज प्रकरण में बुधवार को पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए है। इसके बाद थानाधिकारी ने दर्ज प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। इधर पीडि़ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी से उसकी 2015 में मोबाइल के जरिए पहचान और फिर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात कराकर धोखे से बनाए अश्लील वीडियो व फोटो के वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए आरोपी शारीरिक शोषण करता रहा।

पीडि़ता ने पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप: वहीं, पीड़िता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 जनवरी 2022 को निवाई थाने में दर्ज मामले को जालसाजीपूर्वक खारिज करवा दिया। पुलिस को बयान लिखकर देने के बाद 15 मार्च को आरोपी के कहे अनुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए। पीडि़ता का कहना है इसके बाद कई बार आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब उन्होंने आरोपी से संपर्क किया तो एक लड़की ने फोन उठाने के बाद कहा कि पुलिसकर्मी उसी लड़की से शादी करेगा उस पर दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए पूरी साजिश रची थी। आपको बता दें कि इसके बाद उसने 27 अप्रैल को सदर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी। लेकिन थाने व एसपी के समक्ष पेश होने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही होने उसने न्यायालय में परिवाद पेश किया। इसके बाद मामला दर्ज हो पाया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने बार-बार उसका विश्वास तोड़ते हुए उसका शारीरिक शोषण किया है।

Next Story