राजस्थान

Jodhpur जिले के इस गणेश मंदिर में केवल साल में 1 दिन खुलता है गेट

Mohammed Raziq
19 Sept 2023 2:28 PM IST
Jodhpur जिले के इस गणेश मंदिर में केवल साल में 1 दिन खुलता है गेट
x
दिन खुलता है गेट
राजस्थान:चतुर्थी के साथ आज से गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के बड़े मंदिरों में 10 दिनों तक महोत्सव का आयोजन हेगा।
इस खास मौके पर हम आपको जोधपुर में स्थित राजस्थान के सबसे अनोखे गणेश मंदिर के दर्शन करा रहे हैं।
अनोखा इसलिए, क्योंकि बाकी मंदिरों में भगवान गणेश अपनी दोनों पत्नी रिद्धि और सिद्धि के साथ दर्शन देते हैं। इस मंदिर में वह केवल पत्नी रिद्धि के साथ हैं।
एक खास बात और भी है कि यह मंदिर साल भर बंद रहता है। गणेश चतुर्थी की शाम से इसे महज 12 घंटे के लिए दर्शन के लिए खोला जाता है। दावा किया जाता है कि भगवान गणेश की 52 मुद्राओं में से एक आठवीं मुद्रा के दर्शन यहीं पर होते हैं।
यह मंदिर जोधपुर शहर के किला रोड स्थित सिंघाड़ियों की बारी में स्थित है।
जहां ये अनूठी प्रतिमा, वहां रावण और नवग्रह का भी मंदिर
दरअसल, मंदिर 50 साल पुराना है। यहां भगवान अमरनाथ महादेव मंदिर के साथ इसी परिवार में नवग्रह और रावण का मंदिर भी है। 26 साल पहले इसी मंदिर में उच्छिष्ट गणपति के नाम से प्रतिमा को स्थापित किया गया था।
इस प्रतिमा को रात के समय ही स्थापित किया गया था, तभी से इस मंदिर को साल में एक बार ही खोला जाता है और वह भी शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक। इधर, शहरवासी भी यहां दर्शन के लिए साल भर का इंतजार करते हैं।

Next Story