
x
Jaipur जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। राजस्थान में सम्मान निधि मिलने के बाद अन्नदाता के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एक ऐसी पहल बन चुकी है, जिसने खेती-किसानी में नई ऊर्जा भर दी है। सीधे बैंक खाते में सहायता राशि मिलने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। हर किस्त के साथ किसान परिवारों के रोजमर्रा के बोझ हल्के होते जा रहे हैं और उनकी आजीविका में सकारात्मक सुधार दिख रहा है।
राजस्थान के कोटपूतली के किसान महावीर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल सराहनीय है। वह अच्छा काम कर रहे हैं, और हम पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने देश की जनता के लिए इतना बड़ा काम किया। वहीं, सोनू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की पीड़ा को समझा और पिछले दस सालों में हर वर्ग का ध्यान रखा है। हम पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। अब किसान को दिन में भी बिजली मिल रही है। पहले बहुत परेशानी होती थी।
इसके अलावा, बीकानेर के किसान प्रेम रत्न सारण ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। अन्नदाता को इससे आर्थिक सहायता मिलती है। वे इन पैसों से खाद, बीज और कीटनाशकों की खरीदारी करते हैं। इसके लिए मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार का बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। यह योजना खेती किसानी के लिए कारगर साबित हो रही है।
रूघाराम ने बताया कि मुझे सम्मान निधि मिलती है। यह योजना आगे भी जारी रहनी चाहिए। इससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। श्याम सुंदर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सालभर में किसानों के बैंक खातों में 6 हजार रुपए देते हैं। इससे किसानों को बहुत फायदा होता है। वे इन पैसों से खाद और बीज जैसी खेती के लिए जरूरी सामान खरीदते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालभर में किसानों के बैंक खाते में 6 हजार रुपए डाले जाते हैं।
Tagsपीएम किसान सम्मान निधिनरेंद्र मोदीकोयंबटूर सम्मेलनराजस्थान किसान प्रतिक्रियाकोटपूतलीबीकानेरग्रामीण अर्थव्यवस्थाप्राकृतिक खेतीकिसान लाभकृषि सहायताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





