राजस्थान

जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग की अध्यक्षता में भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक हुई

Admindelhi1
14 March 2024 8:10 AM GMT
जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग की अध्यक्षता में भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक हुई
x
अग्रवाल महासभा कार्यकारिणी के चुनाव 7 अप्रैल को होंगे

भरतपुर: भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महासभा का कार्यकाल के कार्यक्रम और गतिविधियां को की जानकारी दी गई। बैठक में वर्ष 2024-26 के लिए 11 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का चुनाव 7 अप्रैल को कराना तय किया गया।

जो बाद में जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे और जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी पदाधिकारी मनोनीत करेंगे। राकेश गोयल सर्राफ को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन नई दिल्ली एवं भरतपुर ज़िला अग्रवाल महासभा की 13 मार्च तक आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को मतदान हेतु पात्र माना जाएगा।

बैठक में महामंत्री हेमराज गोयल ने महासभा की गतिविधियां का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग ने बताया कि दो साल में समाज की एकजुटता और समरसता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए ,जिसमें महालक्ष्मी वरदान यात्रा व अग्रोहा यात्रा विशेष रही। उन्होंने कार्यकाल के दैारान सहयोग करने वार सभी का आभार व्यक्त किया। जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल द्वारा किया गया।

Next Story