राजस्थान

अपना घर आश्रम में वित्तीय वर्ष की चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हुई संपन्न

Shantanu Roy
14 March 2023 11:49 AM GMT
अपना घर आश्रम में वित्तीय वर्ष की चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हुई संपन्न
x
बड़ी खबर
करौली। करौली जिले में मानव सेवा की सबसे बड़ी संस्था अपना घर आश्रम में वित्तीय वर्ष 2023-25 के लिए अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से कराया गया. वर्तमान अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि भरतपुर आश्रम मुख्यालय से चुनाव अधिकारी, राष्ट्रीय सचिव चंद्रशेखर गुप्ता, आश्रम संयोजक अनिल गुप्ता व अरविंद मित्तल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत खत्री, सचिव राजकुमार गुप्ता व सुरेश चंद गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया. इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभुजी सहित सभी पदाधिकारियों ने भजनों पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। इस मौके पर नरसीलाल गुप्ता, मनीष बंसल, ओमप्रकाश ढिंढोरा, नीलम सोबती, सुधा गोयल, कुमोदानी गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, महेश, दिबाकर, विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद यूनुस खान, जेपी गुप्ता एडवोकेट, दीनदयाल, अमित कुमार मंगल, भीमसेन गेरा, सुभाष , राजेश शर्मा, लखन लाल एडवोकेट, डॉ. सुरेश गर्ग, मोहन लाल गोयल व चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
Next Story