
x
पाली। पाली जिले में सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया है। दिन-रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर रहा। शहर में मंगलवार सुबह हल्का स्मॉग देखा गया। ठंड के कारण सुबह से ही सड़कें सुनसान नजर आई। ठंड से निजात पाने के लिए लोग चाय की थालियों पर खुद को गर्म करते नजर आए। सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं गर्म कपड़ों में नजर आए। पाली में दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे मैदानी इलाकों में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
Next Story