राजस्थान

डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में 14-14 वोटों की बराबरी, लॉटरी से जीते अनुतोष रोत

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:26 PM IST
डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में 14-14 वोटों की बराबरी, लॉटरी से जीते अनुतोष रोत
x
डूंगरपुर जिला परिषद की कमान BAP के हाथ, समर्थकों में जश्न का माहौल

डूंगरपुर; राजस्थान के डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रत्याशियों को 14-14 वोट मिलने के बाद निर्वाचन नियमों के तहत लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें बीएपी के अनुतोष रोत विजयी रहे, जबकि भाजपा प्रत्याशी कांतिलाल डामोर को हार का सामना करना पड़ा।

जिला परिषद की कुल 37 सीटों में भाजपा और बीएपी के 14-14 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के नौ सदस्य हैं। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा और उसके सभी सदस्य मतदान से दूर रहे।

परिणाम घोषित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने अनुतोष रोत को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत की खबर मिलते ही बीएपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अनुतोष रोत ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जिले के विकास के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर काम करने की बात कही। अब राजनीतिक दलों की निगाहें उप जिला प्रमुख के निर्वाचन पर टिकी हैं।

Next Story