राजस्थान

आरोपियों को अलवर ले जाने वाले चालक व इलाज करने वाले कंपाउंडर को गिरफ्तार किया गया

Admin Delhi 1
5 Jun 2023 4:56 PM IST
आरोपियों को अलवर ले जाने वाले चालक व इलाज करने वाले कंपाउंडर को गिरफ्तार किया गया
x

सीकर न्यूज: सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में बीते दिनों अनाज व्यापारी से हुई 14 लाख की लूट के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना धिकारी सुभाष यादव ने बताया कि मामले में आज दो आरोपी हवा सिंह गुर्जर और आकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। लूट करने के बाद आरोपियों को हवा सिंह ने ही अपनी बोलेरो गाड़ी के जरिए अलवर तक पहुंचाया। जबकि लूट करने वाले एक आरोपी हुकुम सिंह के पैर में गोली लगने पर कंपाउंडर आकाश गुर्जर ने उसका इलाज किया था। हालांकि अभी तक आरोपी हुकुम सिंह पुलिस पकड़ से दूर है। हो सकता है कि व्यापारी पर फायरिंग करने के दौरान ही गलती से गोली उसे लग गई हो। फिलहाल फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Story