राजस्थान

शहर में खोदी नाली 6 महीने बाद भी सही नहीं, बच्चे परेशान

Shantanu Roy
22 May 2023 11:20 AM
शहर में खोदी नाली 6 महीने बाद भी सही नहीं, बच्चे परेशान
x
टोंक। टोंक रानोली कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र 1 के सामने करीब दो फीट गहरी नाली करीब 6 महीने पहले खोदी गई थी। नाली की खुदाई करने का मकसद सर्दी में जमा पानी की निकासी थी। सर्दी के मौसम में पानी कम मात्रा में सूखता था। जिससे नाली का ओवरफ्लो गंदा पानी बहकर बिजलपुरा के रास्ते एवं आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जमा हो जाता था। पानी की निकासी के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अस्थाई कच्ची नाली खोदी थी। मगर अब यही कच्ची नाली केंद्र पर आने वाले बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई। कार्यकर्ता व सहयोगिनी बच्चों को पकड़कर नाली पार करवाती हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अस्थाई कच्ची नाली को सही कराने की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना देवी जांगिड़ ने बताया कि पंचायत प्रशासन को कई अवगत कराया दिया है। मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
Next Story