राजस्थान

डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते अस्पताल, मरीजों के हाल हुए बेहाल

Rounak Dey
22 Oct 2022 4:15 AM GMT
डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते अस्पताल, मरीजों के हाल हुए बेहाल
x

चंदीपुर। क्षेत्र के जावर पीएचसी पर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों को डॉक्टरों और कर्मचारियों की मनमर्जी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण मरीज स्वास्थ्य केंद्र के बाहर घंटो इंतजार करते रहते है। वैसे तो राजस्थान सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक है, लेकिन फिर भी स्वास्थ केंद्र जावर पर 9:40 तक अस्पताल का एक भी कर्मचारी नहीं पहुंचा, जिससे मरीजों को अस्पताल के बाहर ही इलाज कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की मनमानी के आगे क्षेत्र की जनता परेशान होकर निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने को मजबूर है।

इनका कहना है

रामलाल ने बताया कि अस्पताल में इलाज कराने आए हुए थे, यहां आकर देखा तो अस्पताल परिसर में एक भी कर्मचारी नहीं मिला, जिससे अस्पताल परिसर के बाहर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा।

जावर निवासी कांताबाई ने बताया कि अस्पताल में अपना इलाज कराने आई, लेकिन करीब 1 घंटे तक अस्पताल परिसर के बाहर बैठी, लेकिन यहां कोई कर्मचारी नहीं आया।

धापू बाई निवासी रामपुरिया ने बताया कि अस्पताल खुलने के समय पर अपना इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन एक भी कर्मचारी अस्पताल में नहीं मिले, जिससे अस्पताल के बाहर ही बैठकर डॉक्टर सहित कर्मचारियों का आने का इंतजार कर रही हूं।

गुरुवार को क्षेत्र में टीकाकरण कार्य हो रहा है, जिसका निरीक्षण करने के लिए सुबह समरोल चले गए थे एवं अस्पताल परिसर में समय पर कर्मचारियों के नहीं आने को लेकर उनको पाबंद किया जाएगा।

– कौशल कुमार लोधा, चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी जावर

Next Story