राजस्थान
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जिला कारागृह कीं तलाशी ली गई
Tara Tandi
5 March 2024 6:14 PM IST

x
सिरोही । भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक गौरव कुमार गुप्ता ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांकरिया सिरोही में कक्षा चैथी से आठवीं की विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित हुआ।
इस शिविर में स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता 15 छात्र - छात्राओ को आरबीआई की तरफ से पारितोषित वितरण किया गया ।
लीड बैंक अधिकारी यू आर मीणा, नाबार्ड के डीडीएम डॉ. दिनेश प्रजापति एवं एफएलसी दिनेश खंडेलवाल ने सामाजिक सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस शिविर का संचालन शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह देवड़ा ने किया एवं शिविर के सफल आयोजन के उपरांत धन्यवाद ज्ञापित शाळा प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेणु राठौर द्वारा किया गया।
इस श्वििर में गायत्री सोलंकी, पियुपा मालवीय, गुंजन सोनी हर्षा राठौर, मनोहर सिंह लीड बैंक स्टाफ भरत राठौड ,राजेंद्र हरिजन एवं छगन प्रजापत उपस्थित थे ।
फोटो केप्शनः- 01 संबंधित फोटो।
कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव 7 मार्च को
सिरोही, 05 मार्च। कलैक्ट्री परिसर में रोजगार कार्यालय ( माॅडल कॅरियर सेंटर) में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव यानि रोजगार मेला का आयोजन 7 मार्च को रखा गया है।
जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चैहान ने बताया कि रोजगार मेला 7 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित किया जएगा। इसमें मार्डन इश्युलेटर्स लि. आबूरोड के द्वारा 15 पद टर्नर, 15 पद फिटर एवं 10 पद आईटीआई इलै. के योग्य अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक आशार्थीगण शैक्षणिक योग्यता व अन्य संबंधित दस्तावेज लेकर इस शिविर में उपस्थित हो सकते है।
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में जिला कारागृह कीं तलाशी ली गई
सिरोही, 05 मार्च। जिला कलक्टर शुभम चैधरी व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की मौजूदगी में पुलिस जवानों द्वारा जिला कारागृह की आकस्मिक तलाशी ली गई । जिसमंे कोई भी निषिद्ध वस्तु साम्रगी नहीं मिली।
जिला कारागृह में जिला कलक्टर एवं जिला कलक्टर के साथ करीब 40-50 जवानों द्वारा सोमवार को रात्रि 9.20 बजे से 10.15 बजे तक आकस्मिक गहनता से तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की निषिद्ध वस्तु साम्रगी नहीं मिली , सभी व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गई।
आकस्मिक तलाशी के दौरान जेल उप अधीक्षक विक्रम सिंह, सिरोही वृताधिकारी पारसाराम, पिंडवाडा के जेठु सिंह करणोत, एसएचओ कोतवाली, सदर सिरोही, पालडी एम. सहित पुलिस के जवानों ने कारागृह के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।
Tagsजिला कलक्टरपुलिस अधीक्षकमौजूदगी जिला कारागृहतलाशी ली गईDistrict CollectorSuperintendent of Policepresence of District Jailsearch was conductedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





