राजस्थान
district collector ने संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों को किया अधिकाधिक राजस्व जमा
Tara Tandi
21 March 2025 5:41 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मन्जू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने व्यापारियों को राजकोष में अधिकाधिक राजस्व जमा करवाने हेतु प्रेरित किया।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा व्यापारियों द्वारा रिटर्न फाइलिंग की सराहना करते हुए मार्च में राजकोष में अधिकाधिक राजस्व जमा करवाने हेतु प्रेरित किया गया। जिला कलक्टर ने जीएसटी से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर इनके निदान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यातायात और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापारी सहयोग करें।
इससे पहले वाणिज्यिक कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) श्री रामेन्द्र शर्मा ने एडवांस टैक्स सहित रिटर्न फाइलिंग की जानकारी देकर व्यापारियों से आधिकारिक राजस्व जमा करवाने का आह्वान किया। व्यापारियों ने शहर में पार्किंग, आवारा कुत्तों की समस्या, एलएनटी, कचरा निस्तारण, पेट्रोल एवं डीजल पर वैट दरों को कम करने तथा जीएसटी में शामिल करने, टैक्स रेट रिजनेबल, नॉन ट्रेफिक जोन रजिस्ट्रेशन कैन्सेलशन सहित अन्य समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीन, संयुक्त व्यापार मण्डल, श्रीगंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन, कच्चा आढ़तिया संघ, टैक्स बार एसोसिएशन, सीए एसोसिएशन सहित अन्य मौजूद रहे।
Tagsdistrict collector संवाद कार्यक्रमव्यापारियों अधिकाधिकराजस्व जमाdistrict collector dialogue programmore and more tradersrevenue collectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





