राजस्थान

हॉर्न बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में हुआ झगड़ा

Admin4
5 March 2023 7:25 AM GMT
हॉर्न बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में  हुआ झगड़ा
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र की जगदंबा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात हॉर्न बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी। युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके गंभीर घायल होने की जानकारी मिलते ही इलाके में रोष बढ़ गया और दोनों पक्षों में आपस में पत्थरबाजी हो गई। दोनों पक्षों में पहले से ही रंजिश चल रही है। ऐसे में ताजा विवाद उसी कड़ी में होना बताया जा रहा है। जानकारी मिलने पर मौके पर सीओ सिटी अरविंद बेरड़ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बाद में देर रात मौके पर आरएसी के दस जवानों को मौके पर तैनात किया गया।
संदीप नाम के युवक ने कॉलोनी में खड़ी महिला के पास वाहन का हॉर्न बजाया। महिला ने टोका तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस पर घर से बंशीलाल निकलकर आया और युवक से झगड़ने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो संदीप ने अपने साथी अल्लारखा को भी मौके पर बुला लिया। दोनों ने मिलकर बंशीलाल की पिटाई कर दी। घटना में बंशीलाल गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद बंशीललाल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं संदीप भी सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया। उसने भी बंशीलाल पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। एसएचओ कुलदीप चारण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story