राजस्थान

धौलपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांटे की टक्कर, एक वोट से जीतीं अनीशा जाटव

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:11 PM IST
धौलपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांटे की टक्कर, एक वोट से जीतीं अनीशा जाटव
x
बहुमत के बावजूद कांग्रेस को मिली कड़ी चुनौती, एक वोट से बची जिला प्रमुख की कुर्सी

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा जाटव ने निर्दलीय उम्मीदवार सोमवती भास्कर को एक वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के अनुसार, अनीशा को 15 और सोमवती को 14 मत प्राप्त हुए।

धौलपुर जिला परिषद की कुल 29 सीटों में कांग्रेस के पास 21, भाजपा के पास पांच और बसपा के पास तीन सीटें हैं। भाजपा ने जिला प्रमुख पद के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस को निर्दलीय प्रत्याशी से कड़ी चुनौती मिली।

निर्वाचन के बाद अनीशा जाटव ने जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा, बसेड़ी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाटव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story