राजस्थान

Hariyali Teej पर स्वायत्त शासन विभाग का 15 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प

Tara Tandi
7 Aug 2024 4:48 AM GMT
Hariyali Teej पर स्वायत्त शासन विभाग का 15 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प
x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत हरियाली तीज के मौके पर बुधवार, 7 अगस्त को स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रदेशभर में 15 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। ‘‘हरियालो राजस्थान’’ —''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान में प्रदेश में यह पौधारोपण किया जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से सभी नगरीय निकायों द्वारा प्रदेशभर में अन्य विभागों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए जनप्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग से 15 लाख से ज्यादा पौधे लगाया जाना तय किया गया है। इसके बाद भी व्यापक पौधारोपण कर कुल 67 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
डीएलबी निदेशक एवं संयुक्त सचिव श्री सुरेश कुमार ओला ने कहा कि विभाग इस अभियान को पूरे जोर-शोर से चला रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में तय किया गया 67 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य विभाग द्वारा जल्द ही पूरा किया जाएगा।
Next Story