
x
करौली। करौली मामचारी थाना क्षेत्र के लेदिया गांव स्थित एक घर के आंगन में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। सूचना पर मामचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को करौली अस्पताल लाया गया, जहां मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने सोने चांदी के गहने की लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मामचारी थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि लेदिया गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका का शव घर के आंगन में खाट के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मृतका के शव को करौली लेकर आई, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतका के बेटे अशोक ने बताया कि मृतका अपनी बहू के साथ रात को घर में सो रही थी। बहू अंदर कमरे में और बुजुर्ग महिला बाहर आंगन में सो रही थी, जबकि एक बेटा खेत पर और अन्य 3 बेटे काम से बाहर गए हुए थे। मृतका के कान, गले और पैरों में पहने हुए गहने गायब मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि गले में आगे पीछे चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने सोने-चांदी के गहने लूट के लिए हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story