राजस्थान
विधानसभा में हंगामे वाला दिन काला दिन कहलाएगा: डोटासरा
Admin Delhi 1
24 Jan 2023 8:03 PM IST

x
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा नेताओं पर जुबानी हमला बोला है। विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राज्यपाल अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा विधायकों ने सदन को कलंकित किया है। राष्ट्रगान का अपमान किया है। यह काला दिन राजस्थान की विधानसभा में और लोकतंत्र में हमेशा भाजपा के नाम लिखा जाएगा।
संसदीय परम्पराओं की दुहाई देने वाले भाजपा के लोग भूल गए कि राज्यपाल का अभिभाषण नहीं होने देना, राष्टÑगान का अपमान, संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाना, पूरे देश में नफरत और डर का माहौल पैदा करना, धर्म आधार पर लोगों को बांटकर रोटियां सेक रहे हैं। भाजपा को देश, संविधान और संसदीय परम्पराओं की चिंता नहीं है। इनको केवल सत्ता का लालच है।
Next Story





