राजस्थान
बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का कराया जा रहा है आंकलन: अशोक गहलोत
Admin Delhi 1
27 May 2023 6:15 PM IST

x
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गत दिनों आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी।
गहलोत ने ईश्वर से इस आपदा में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।
Next Story





