राजस्थान

देश में संविधान की पालना नहीं करने वाली शक्तियों का है शासन: डोटासरा

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 12:38 PM GMT
देश में संविधान की पालना नहीं करने वाली शक्तियों का है शासन: डोटासरा
x

जयपुर: गणतंत्र दिवस पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अथक प्रयासों से देश को स्वतंत्रता मिली तथा देश को संविधान मिला। कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही विकसित राष्ट्र को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। हमारे संविधान के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा एवं सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा करने के लिए कोई कमी ना रखे। उन्होंने कहा कि देश में संविधान की पालना नहीं करने वाली शक्तियों का शासन आ गया है, जो करते है, बल्कि देश के एकता को छिन्न-भिन्न कर रहे है।

कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं ने लोकतांत्रिक राष्ट्र की परिकल्पना करते हुए एक लम्बी लड़ाई लड़ते हुए देश को आजाद करवाया था तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता संविधान एवं देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने में कोई कमी नहीं रख रहे है। देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दुरूपयोग किया जा रहा है, जो कि खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी महान विरासत, जो संविधान द्वारा दिए गए लोकतंत्र के रूप में प्राप्त हुई है। उसे बचाने के लिए हरसंभव कार्य करेंगे।

Next Story