राजस्थान
Ganeshgarh में पीएमश्री विद्यालय और डूंगरसिंहपुरा में सीएचसी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Tara Tandi
5 Dec 2024 1:49 PM IST

x
Ganeshgarh गंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार सुबह गणेशगढ़ में पीएमश्री विद्यालय और डूंगरसिंहपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सीएचसी प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां आने वाले रोगियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप समस्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
गणेशगढ़ के पीएमश्री विद्यालय में पहुंचने के बाद जिला कलक्टर ने संस्था परिसर का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने किचन गार्डन, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी और वोकेशनल लैब का भी अवलोकन किया। कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्होंने उपलब्ध शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने डूंगरसिंहपुरा सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दवा वितरण केंद्र और ओपीडी का अवलोकन करते हुए सीएचसी प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। प्रभारी द्वारा बताया गया कि सीएचसी में रोगियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस पर जिला कलक्टर ने प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आने वाले रोगियों को समस्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsGaneshgarh पीएमश्री विद्यालयडूंगरसिंहपुरा सीएचसीकलेक्टर निरीक्षणGaneshgarh PM Shri SchoolDungarsinghpura CHCCollector Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





