राजस्थान

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां खुद उड़ा रहे: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी

Admin Delhi 1
4 Jun 2023 7:28 AM GMT
मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां खुद उड़ा रहे: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
x

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों में कानून और प्रशासन का डर समाप्त हो चुका है। एसीबी में दर्ज 500 से ज्यादा मामले ऐसे हैं, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की अभियोजन स्वीकृति अधर झूल में है।

मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने एसीबी को बिना दांत और पंजों वाला शेर बना दिया है, जो सिर्फ गुर्रा सकता है, कुछ बिगाड़ नहीं सकता। जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद एसीबी ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सैकड़ों मामले दर्ज किए, लेकिन 13 मामलों में ही मंजूरी मिली है और 29 में स्पष्ट मना कर दिया गया। इससे यह माहौल बन गया है कि यदि एसीबी

पकड़ भी लेती है तो लचर कानून व्यवस्था के चलते वे इससे बरी हो जाएंगे।

रेल हादसे के बाद कार्यक्रम स्थगित: प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भाजपा ने केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रदेश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को शनिवार एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

Next Story