राजस्थान
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी भरतपुर के सैदपुरा में उप तहसील का गठन
Tara Tandi
4 July 2023 10:27 AM GMT

x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के सैदपुरा में नवीन उप तहसील के गठन को मंजूरी दी है। इस नवसृजित उप तहसील में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 8 पटवार मण्डल शामिल होंगे।श्री गहलोत के इस निर्णय से आमजन को राजस्व संबंधी प्रकरणों के लिए उप तहसील संबंधी कार्य निष्पादन में सुविधा होगी। सैदपुरा की जिला मुख्यालय से दूरी 32 कि.मी तथा मूल तहसील मुख्यालय से 13 किमी है। ऐसे में अब उन्हें लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 15 जून, 2023 को भरतपुर दौरे के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।

Tara Tandi
Next Story