राजस्थान

जयपुर में राज्यपाल से मिले मुख्य न्यायाधीश, दीपावली की दी बधाई

Admindelhi1
14 Nov 2026 1:14 PM IST
जयपुर में राज्यपाल से मिले मुख्य न्यायाधीश, दीपावली की दी बधाई
x
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्य न्यायाधीश के बीच हुई मुलाकात

जयपुर: राजस्थान के लोकभवन में शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी मुख्य न्यायाधीश को दीपावली के नववर्ष की बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिलने लोकभवन पहुंचे। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई।

दीपावली के अवसर पर हुई इस शिष्टाचार भेंट में राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुख्य न्यायाधीश की लोकभवन में राज्यपाल से यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

Next Story