राजस्थान

किसान संवाद कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 3:42 AM GMT
किसान संवाद कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं
x

नागौर: राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला अपने एक दिवसीय दौरे पर किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए कृषि वैज्ञानिकों के साथ नागौर पहुंचे। नागौर टाउन हॉल में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें अध्यक्ष सहित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। इस दौरान किसानों ने आयोग अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिकों को नागौर जिले में होने वाली खेती के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा किसानों के खेत के चारों ओर तारबंदी करने के लिए दी जा रहे अनुदान राशि को बढ़ाने की भी मांग की।

साथ ही किसानों ने जैविक खेती करने वाले किसानों को जैविक खेती प्रमाण पत्र दिलाने, फसल बीमा क्लेम, खेतों में खड़ी फसलों को नीलगाय द्वारा नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोग को अवगत करवाया।

इस दौरान प्रगतिशील किसानों ने नागौर जिले में खजूर नींबू अंजीर अनार नेपियर घास सहित कई प्रकार की खेती के बारे में अवगत कराया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं को नोट कर राज्य सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया।

Next Story