राजस्थान

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 को अंर्तराष्ट्रीय पोषण अनाज वर्ष किया घोषित पौष्टिक अनाज जिला स्तरीय खाद्य

Tara Tandi
27 Sep 2023 1:05 PM GMT
केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 को अंर्तराष्ट्रीय पोषण अनाज वर्ष किया घोषित पौष्टिक अनाज जिला स्तरीय खाद्य
x
भारत सरकार की ओर से वर्ष 2023 को अंर्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर मिलेट्स अनाजों के उत्पादन में वृद्धि मूल्य संवर्धन उत्पादों के घरेलू उपयोग में वृद्धि आदि के संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोस्टिक अनाज योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को होटल रावत पैलेस सोमनाथ चौराहा दौसा में किया गया।
जिसमें जिले भर से 170 से अधिक प्रगतिशील किसान मिलेट से संबंधित स्वयं सहायता समूह एफपीओ, स्वयंसेवी संस्था, जनप्रतिनिधि, मिलेट्स उद्यमी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं र्कामिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दोसा धारा सिंह मीणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद दोसा पूरण चंद मीणा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का स्वागत किया । कृषि अधिकारियों ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को राजस्थान में मिलेट्स उत्पादन पर लघु वीडियो क्लिप भी प्रर्दशित की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र दौसा के अध्यक्ष डॉ बी एल जाट ने बताया कि देशभर में पौष्टिक अनाजों की खेती की जा रही है। दौसा जिले में ज्वार बाजरा की खेती बहुतायत में की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान प्राध्यापक बबीता डीगवाल ने मिलेट्स से उत्पाद बनाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दोसा प्रधान प्रहलाद रोहड़ा ने इसको एक उपलब्धि के तौर पर बताते हुए किसानों को इसकी उपयोगिता के बारे में और जागरूक होने पर जोर दिया गया साथ ही डॉ मोहनलाल मीणा ने अपने खेत पर की जाने वाली खेती के बारे में सभी किसानों का अवगत कराया तथा बताया कि मिलेट से कैसे हम सेहत में सुधार ला सकते हैं ।
सुरज्ञान सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी (फसल) ने दौसा जिले में मिलेट के अंतर्गत आने वाली फसलों यथा बाजरा, ज्वार, सावा के कृषण क्रियाओं, उत्पादन के बारे में जानकारी दी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित जल संग्रहण हेतु र्फॉम पौण्ड व फसल सुरक्षा हेतु तारबंदी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही उपनिदेशक उद्यान दोसा जे पी मीणा के द्वारा उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मंच संचालन उप निदेशक आत्मा डॉ. फतह लाल सैनी ने किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि दोसा नवल किशोर मीणा, कृषि अधिकारी सुरज्ञान सिंह गुर्जर, सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सुखराम मीना सहित विभाग के सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षकों ने भी भाग लिया।
Next Story