राजस्थान

अगले महीने बोर्ड बैठकों में होगा बजट पारित, 11 अरब से अधिक का होगा दोनों निगम का बजट

Admin Delhi 1
19 Jan 2023 1:43 PM GMT
अगले महीने बोर्ड बैठकों में होगा बजट पारित, 11 अरब से अधिक का होगा दोनों निगम का बजट
x

कोटा: नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में आगामी वित्त वर्ष का बजट करीब 11 सौ करोड़(11 अरब) से अधिक का होगा। दोनों निगमों में अगले महीने होने वाली बोर्ड बैठकों में बजट पारित किया जाएगा। नगर निगम कोटा उत्तर में करीब 600 करोड़(6 अरब) और कोटा दक्षिण निगम में 500 करोड़(5 अरब) का बजट पारित हो सकता है। दोनों नगर निगमों में बजट तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। लेखा शाखा द्वारा पूर्व के बजट के आधार पर आय-व्यय का लेखा जोखा के आधार पर आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट तैयार किया जा रहा है। हालांकि बजट तैयार करने से पहले अधिकारी स्तर पर अनुभाग वार उस पर चर्चा हो चुकी है। जिन अनुभागों में चचा नहीं हुई है उनसे प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों निगमों में वतमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में जितना बजट पारित किया गया था। उससे अधिक बजट होने की संभावना है।

सबसे अधिक बजट सफाई पर खर्च: दोनों निगमों में आय -व्यय का बजट बनाया जा रहा है। बजट में सबसे अधिक खर्चा सफाई पर होता है। जिसमें जन स्वास्थ्य अनुभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन भत्तों से लेकर सफाई के संसाधन क्रय करने व टेंडर शामिल हैं। वहीं इसी तरह से नगरीय विकास कर समेत अन्य करों से होने वाली आय पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार निगम की आय का सबसे बड़ा साधन निगम की अचल सम्पत्तियां है। करीब एक अरब से अधिक की सम्पति है लेकिन अधिकारी उन्हें कई सालों से नीलाम ही नहीं कर रहे हैं।

एक साल से नहीं हुई दोनों निगम में बोर्ड बैठक:

नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में करीब एक साल से तो बोर्ड बैठक ही नहीं हुई है। पिछल साल फरवरी में ही बोर्ड की बजट बैठक हुई थी। उसके बाद से कांग्रेस व विपक्षी पार्षद कई बार बोर्ड बैठक बुुलाने की माग कर चुके है। यहां तक कि कोटा दक्षिण के महापौर भी आयुक्त को दो बार पत्र लिखकर बोर्ड बैठक बुलाने को कह चुके हैं।

लक्ष्य ही पूरे नहीं होते:

नगर निगम द्वारा पारित बजट में हर साल आय-व्यय के प्रावधान कर लक्ष्य तो तय कर दिए जाते हैं लेकिन उनमें से अधिकतर मद ऐसे है जिनमें लक्ष्य पूरे ही नहीं होते। नगरीय विकास कर हो या होटल मैस के पंजीयन का मद। करों से प्राप्त होने वाली आय हो या अन्य मद। उसके बाद भी हर साल लक्ष्य करीब 10 फीसदी बढ़ा दिए जाते हैं।

फरवरी में होगी बोर्ड बैठकें:

नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में बजट तैयार होने के बाद उसे बोर्ड क बैठक में पारित कराया जाता है। उसके बाद यह बजट प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाते हैं। रा'य सरकार के पास 15 फरवरी से पहले बजट प्रस्ताव पहुंच जाने चाहिए। ऐसे में दोनों नगर निगमों में 15 फरवरी से पहले बजट की बोर्ड बैठक करना आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम कोटा दक्षिण में तो 4 फरवरी के आस-पास और कोटा उत्तर में 10 से 11 फरवरी के बीच बजट र्बो बैठक होने की संभावना है। हालाकि बोर्ड बैठक बुलाने के लिए 7 दिन पहले पार्षदों को सूचना देना व एजेंडा जारी करना होता है। साथ ही बजट की प्रति भी सभी पार्षदों को भेजी जाएगी। इसलिए बजट तैयार होने के बाद ही बैठक की जाएगी।

इनका कहना है:

कोटा उत्तर में बजट तैयार किया जा रहा है। यह काम लेखा शाखा द्वारा किया जा रहा है। बजट कितने का होगा अभ इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। बोर्ड बैठक फरवरी में ही 10 के बाद की जाएग़ी।

-मंजू मेहरा, महापौर, नगर निगम कोटा उत्तर

बजट तैयार करने का काम किया जा रहा है। बजट ऐसा होना चाहिए जो वास्तविक हो। बिना काारण बजट बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। लक्ष्य प्राप्त करना आसान नहीं होता है। अधिकारियों को यही निर्देश दिए हैं कि बजट में जो वास्तविकता हो उस आधार पर ही तैयार किया जाए। बोर्ड बैठक के लिए अधिकारियों के पास से फाइल आई थी। अगले महीने के पहले सप्ताह में ही बोर्ड बैठक होने की संभावना है।

-राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

Next Story