राजस्थान

पूरे घर को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से भागी दुल्हन, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

mukeshwari
11 Jun 2023 9:35 AM GMT
पूरे घर को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से भागी दुल्हन, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
x

भरतपुर। भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक दुल्हन पूरे घर को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से भाग गई। दुल्हन के ससुराल वाले अचेत हालत में हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना का पता जब लगा तब सुबह 10 बजे तक घर कोई नहीं निकला तो पड़ौसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो सभी लोग अचेत हालत में पड़े थे।

घटना किशनपुरा की है, कृष्णा (24) साल की शादी चिकसाना की रहने वाले सुमन से 14 अप्रेल को हुई थी। शादी के बाद से सुमन घर में ही रह रही थी। सुमन ने कल रात लौकी के पकोड़े और सब्जी बनाई खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलकर ससुर कालीचरण, जेठ रामवीर, जेठानी जलदेई और पति कृष्णा को मिलाकर खिला दिया और सभी परिजनों को अचेत कर घर से फरार हो गई।

सुबह 10 बजे दुल्हन के पिता का फोन पड़ोसियों के घर आया कहा कि मुझे अपनी लड़की से बात करनी है और उनके घर जाकर बात करा दो तब पड़ोस की महिला कृष्णा के घर पहुंची तो देखा सभी लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए थे और कोई उल्टी कर रहा था जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी दुल्हन के पिता को भी दी और उसके बाद पड़ोस में सभी लोगों को इसकी जानकारी दी इसकी सूचना जैसे ही थाना मथुरा गेट पुलिस को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए सभी अचेत पड़े लोगों को जिला आरबीएम अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पड़ासियों को घर में सुमन नहीं मिली इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है की, सुमन ही पूरे घर को नशीला पदार्थ खिलाकर भाग गई है। अभी यह भी साफ़ नहीं हो पाया है की, सुमन अपने साथ क्या-क्या सामान ले गई है। इस घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story