राजस्थान

लोन की किस्त लेने गए बाउंसरों ने परिवार पर की फायरिंग

Meenakshi
29 July 2023 5:49 AM GMT
लोन की किस्त लेने गए बाउंसरों ने परिवार पर की फायरिंग
x

भरतपुर: भरतपुर फाइनेंस कंपनी की किस्त लेने गए बाउंसरों ने एक परिवार की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जाते-जाते हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। मामला गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे भरतपुर के मथुरा गेट थाने का है। इस मारपीट में परिवार के दो लोगों को भी चोट आई है। जिन्हें आरबीएम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी के अनुसार करतार सिंह नाम के युवक ने लोन पर ऑटो लिया था। लेकिन, करतार सिंह ने अपना एड्रेस गलत देकर आशीर्वाद मैरिज होम के पास लिखवा दिया। किस्त नहीं भरने पर दोपहर में फाइनेंस कंपनी के बाउंसर मोहन सिंह और अमर सिंह के घर में घुस गए। इस पर जब उन्होंने बताया कि यहां करतार सिंह के नाम का कोई नहीं है। इस पर जब बाउंसर जबरदस्ती घर में घुसने लगे तो कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अमर सिंह और सोहन सिंह के परिवार ने फाइनेंस वाले दोनों व्यक्तियों की पिटाई कर दी। इसके बाद फाइनेंस कंपनी वालों ने अपने अन्य 10 लोगों को बुलाया और सोहन सिंह व अमर सिंह की पिटाई कर दी। इधर, जाते-जाते बाउंसरों ने हवाई फायरिंग भी कर दी। मारपीट में सोहन सिंह और अमर सिंह घायल हो गए। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दो लोगों को हिरासत में भी लिया।

गोवर्धन की परिक्रमा के लिए जा रहीं महिलाएं घायल:

शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे डीग कस्बे से गोवर्धन गिरिराज जी की परिक्रमा करने जा रही ई रिक्शा बहज पुलिस चौकी के पास अनकंट्रोल होकर पलट गई। जिससे उसमें बैठी महिलाएं घायल हो गईं। जिसमें एक महिला को ज्यादा चोट आई है। घायल महिला को स्थानीय लोग निजी गाड़ी के जरिए डीग के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल महिला प्रेमवती निवासी नई सड़क को इलाज के लिए भर्ती किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे डॉ. मानसिंह उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि घायल महिला प्रेमवती (50) निवासी नई सड़क का प्राथमिक उपचार कर दिया है, जो भी होगा जांच के बाद पता चलेगा।

गर्मी से राहत मिली

वर्षाकाल में गर्मी से राहत मिलने की वजह से अब महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के कार्य का समय अब एक अगस्त से बदलेगा, जो सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा। नरेगा श्रमिकों के लिए 24 अप्रैल को कार्य का समय सुबह 6 से 1 बजे तक किया गया था, जो विश्रामकाल रहित था। वर्तमान में वर्षाकाल होने से महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिए कार्य का समय एक अगस्त से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया है।

Next Story