राजस्थान

जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ नजर आया मह‍िला का शव, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 Oct 2021 1:45 PM IST
जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ नजर आया मह‍िला का शव, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC

एक ऐसी घटना सामने आ रही है ज‍िसने इलाके में हलचल मचा दी है.

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है ज‍िसने इलाके में हलचल मचा दी है. गुवाडी गांव के जंगल में शुक्रवार को विवाहिता की पेड़ पर लटकी हुई डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और विवाहिता की संदिग्ध अवस्था मे मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता, मायके में जंगल के पेड़ पर फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने संद‍िग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया है.
थाना अधिकारी गुमान सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गुवाडी गांव में कांतिबाई पुत्री हरकचंद तंवर गुरुवार सुबह 9 बजे के लगभग जानवरों के लिए चारा लेने गई हुई थी लेकिन काफी समय तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई. तलाशी के दौरान गांव के जंगलों में पेड़ पर फंदे से लटकी हुई नजर आई.
मृतका रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी, तब से यहीं थी. पुलिस ने भाई दरियाव सिंह की रिपोर्ट पर संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर ल‍िया है. शव को स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी में रखवाया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story