राजस्थान

भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान का छज्जा, टला हादसा

Admin Delhi 1
11 July 2023 11:51 AM IST
भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान का छज्जा, टला हादसा
x

अजमेर न्यूज़: कस्बे में रविवार को जगत शिरोमणि मंदिर के पास स्थित दो मंजिला मकान की बालकनी भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को हुई तेज बारिश के बाद करीब 3 बजे गुमान चंद कक्कड़ के दो मंजिला मकान की बालकनी अचानक भरभरा कर आम रास्ते में गिर पड़ी। जिससे मकान की प्रथम मंजिल का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बालकनी का मलबा रास्ते पर गिरने से कुछ समय के लिए रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान बारिश की वजह से रास्ते में कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एकाएक हुए हादसे की आवाज सुन आस-पास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ पहुंचे। वहीं धमाके की आवाज सुन मकान के अंदर मौजूद परिवार के लोग भी मकान के बाहर दौड़ पड़े।

Next Story