राजस्थान

ट्रेन आने का पता नहीं चला, एक पैर कट गया

Admin Delhi 1
3 Feb 2023 12:54 PM IST
ट्रेन आने का पता नहीं चला, एक पैर कट गया
x

अलवर न्यूज: अलवर रेलवे जंक्शन के माल गोदाम से थोड़ा आगे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पैर पैसेंजर ट्रेन से कट गया। जो ट्रेन आने से पहले ट्रैक पर पैर रखकर सो रहा था। उसे ट्रेन आने की जानकारी नहीं थी। ट्रैक पर सिर्फ एक पैर था। वही कट गया।

पास में रहने वाली महिला ज्योति ने बताया कि भरतपुर निवासी 40 वर्षीय शंभुदयाल शराब पीता है। वह अलग-अलग होटलों में काम करता है। वहां वह रात के लिए रुकता है। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। गुरुवार की दोपहर बाद वह माल गोदाम के पास ट्रेन की पटरी पर सो गया। एक पैर ट्रैक पर था। शेष शरीर नीचे। ट्रेन के आते ही उसे पता नहीं चला। पैर कट गया। एक पैर कटने के बाद उसे अस्पताल ले आए। यहां इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि युवक को जयपुर रेफर करने की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Next Story