राजस्थान

10 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग से चलेगी अजमेर-बांद्रा रेलसेवा

Admindelhi1
9 Oct 2026 4:13 PM IST
10 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग से चलेगी अजमेर-बांद्रा रेलसेवा
x
अजमेर-बांद्रा रेलसेवा का 10 अक्टूबर को तय रूट पर संचालन

जयपुर: रेलवे द्वारा अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झड़वासा, बांदनवाड़ा एवं सिंघावाल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण मार्ग परिवर्तित की गई अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा अब अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12996, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी।

Next Story