राजस्थान

पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने वाला आरोपी पकड़ाया

Admin4
9 July 2023 7:00 AM GMT
पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने वाला आरोपी पकड़ाया
x
उदयपुर। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाने से पुलिस की गिरफ्तार से चकमा देकर भागने वाले आरोपी गोपी बागरी को पुलिस ने बीती रात वापस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी 22 वर्षिय गोपी बागरी पिता किशन बागरी को सलूम्बर से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार शातिर गोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने के बाद कई बार अपने ठिकाने बदलता रहा। वह सलूम्बर में छिपकर रह रहा था। जहां मुखबिर की सूचना उसे शुक्रवार देर रात को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गोपी बागरी मोबाइल लूट का शातिर बदमाश है। जिसके खिलाफ कई जगह से मोबाइल लूट की शिकायतें मिली थीं। पुलिसकर्मी को धक्का देकर संकरी गलियों में से हुआ था फरार जानकारी अनुसार 4 दिन पहले पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में गोपी बागरी पकड़ा था। इसके बाद आरोपी को मौका तस्दीक के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। वापस लौटते वक्त थाने लेकर पहुंची ही थी। तभी आरोपी पुलिस की गाड़ी में से उतरा और एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला था। पुलिस कर्मियों ने भी तुरंत भागते हुए उसका पीछा किया था, लेकिन वह संकरी गलियों में से भागते हुए पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। पुलिस ने आरोपी पर वापस आईपीसी धारा 224 में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
Next Story