राजस्थान

530 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी को‌ किया गिरफ्तार

Admin4
28 Jun 2023 8:25 AM GMT
530 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी को‌ किया गिरफ्तार
x
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 530 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसी के साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।‌‌ पुलिस ने आरोपी हीरालाल (70) पुत्र जगन्नाथ निवासी छीपा मोहल्ला शहर हाल निवासी सर्किट हाउस के पीछे हाउसिंह बोर्ड सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। SP ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार नाइट‌ गश्त के दौरान सर्किट हाउस सवाई माधोपुर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। जो पुलिस जाब्ते को देखकर भागने लगा। जिससे पुलिस जाब्ते को उसके पास संदिग्ध वस्तु होने का शक हुइ। पुलिस‌ ने शक के आधार पर उसे रोका। इस दौरान उसके हाथ मे एक काले रंग का कपडे के थैला मिला। जिसे चैक किया तो उसमे मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी से गांजा रखने का लाइसेंस मांगा तो आरोपी ने कोई लाइसेंस नही होना बताया। जिस पर आरोपी हीरालाल गिरफ्तार कर उसके पास मिले अवैध गांजा 530 ग्राम को मौके पर ही जब्त किया।
फिलहाल पुलिस‌ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपित ने दूसरे साथी मौहार गांव निवासी कुलदीप उर्फ शैलेंद्र सिंह का नाम बताया। इस पर पुलिस ने मौहार गांव में हाईवे किनारे संचालित एक ढाबे में छापा मारकर कुलदीप सिंह को कार के साथ धर दबोचा। कार की तलाशी में पुलिस को गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से इतनी ज्यादा मात्रा में गांजा कहां से लाने‌ और ले जाने के‌ बारे में पूछताछ कर रही है।
Next Story