राजस्थान

घर से 5 लाख चोरी करने का आरोपी पकड़ा गया

Admin4
8 Jun 2023 7:07 AM GMT
घर से 5 लाख चोरी करने का आरोपी पकड़ा गया
x
अलवर। अलवर के NEB थाना क्षेत्र के सुभाष नगर से दो दिन पहले चोरी करने वाले आरोपी पकड़े हैं। जिनसे एक एलईडी बरामद की है। नकदी बरामद नहीं हो सकी। घर से करीब 5 लाख 22 हजार रुपए भी चोरी हुए थे।
एनईबी थाना पुलिस ने बताया कि 4 जून को सुभाष नगर निवासी भगवान सहाय सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 3 जून को वह किसी काम से बाहर गया था। रात को मकान को ताला तोड़ चोरी हो गई। 5 लाख 22 हजार रुपए व एलईडी सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिए। आवश्यक जगहों के सीसीटीवी देखे गए। इसके बाद पुलिस ने अजय मैसाना गुजरात, बॉबी उर्फ टोनी पुत्र दिनेश निवासी गांधी नगर, चेतन पुत्र अशोक निवासी मजनूकटीला दिल्ली काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को 9 जून तक रिमांड पर लिया है। जिनसे अभी एलईडी बरादम हुई है। नकदी बरामद करना बाकी है। ये तीनों कच्ची बस्ती में एक ही जगह रह रहे थे। इसलिए आपस में परिचय हो गया था। बाद में चोरी करने लग गए। अब रिमांड पर लेने पर अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
Next Story