राजस्थान

विधवा से दुष्कर्म का आरोपी को आश्रम से दबोचा

Admin Delhi 1
6 May 2023 9:49 AM GMT
विधवा से दुष्कर्म का आरोपी को आश्रम से दबोचा
x

भरतपुर न्यूज: भरतपुर की नगर थाना पुलिस ने एक विधवा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने महिला को डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया था। महिला ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब से आरोपी फरार चल रहा था।

महिला ने 16 मार्च को मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि तोताराम नाम के व्यक्ति ने पहले तो अच्छी बातें कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। फिर डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। 14 मार्च को तोताराम देर रात महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद महिला ने 16 मार्च को तोताराम के खिलाफ नगर थाने में तहरीर दी। तोताराम मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डीग इलाके के एक आश्रम में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम 4 मई को आश्रम पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Story