राजस्थान

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पांच महीने से चल रहा था फरार

Admin4
7 April 2023 7:55 AM GMT
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पांच महीने से चल रहा था फरार
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर 5 महीनों से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को अनूपगढ़ थाना अधिकारी फूलचंद शर्मा और उनकी टीम ने गिरफ्तार कर पोक्सो न्यायालय में पेश किया। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गौरतलब है कि अनूपगढ़ पुलिस थाने में 15 नवंबर 2022 को पीड़ित बालिका के परिजनों के द्वारा आरोपी विष्णु राम निवासी 5 बीडी खाजूवाला के खिलाफ नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का और दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज होने के एक हफ्ते में ही नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया था, मगर आरोपी फरार चल रहा था।
थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया था कि 31 अक्टूबर 2022 को नाबालिग लड़की अपने गांव से कॉलेज आ रही थी कॉलेज आते समय आरोपी विष्णु राम बहला-फुसलाकर ले गया है। नाबालिग लड़की को काफी तलाश की गई मगर वह कहीं भी नहीं मिली। परिजनों के द्वारा घटना के 15 दिन बाद 15 नवंबर 2022 को विष्णु राम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया। इस टीम में कॉन्स्टेबल केसर सिंह और कांस्टेबल राकेश बुड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के एक हफ्ते बाद नाबालिग लड़की को मोहनगढ़ से दस्तयाब कर लिया गया था, मगर आरोपी विष्णु राम (21) पुत्र महिराम मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी भी की मगर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। थानाधिकारी ने बताया कि लड़की को दस्तयाब किए जाने के बाद नाबालिग लड़की ने विष्णु राम पर दुराचार के भी आरोप लगाए थे।थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अनूपगढ़ क्षेत्र से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया और आरोपी विष्णु राम को श्रीगंगानगर में पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी विष्णु राम को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Next Story