राजस्थान

दुष्कर्म के आरोपी की लोगों ने दौडा-दौड़ा कर पीटा

Admin4
20 Jun 2023 8:29 AM GMT
दुष्कर्म के आरोपी की लोगों ने दौडा-दौड़ा कर पीटा
x
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को जिला जेल से जैसे ही जमानत मिली वह जेल से रिहा हुआ तो अपने घर गया। वहां से वह अपनी बुआ के गांव गया। जहां पर पीड़ित पक्ष के पांच लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर उसके साथ लोहे के सरीए से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया। घायल को उसके माता-पिता सदर थाना पुलिस ले गए। जहां पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।
बाद में परिजन घायल को मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने जांच कर उचित उपचार शुरू किया। घायल के घुटने पर चोट लगी है। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि घायल दुष्कर्म के मामले में पिछले 5 महीने से जिला जेल में बंद था। जमानत मिलने के बाद उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
Next Story