राजस्थान

दहेज मामले में एक साल से था फरार आरोपी पकड़ाया

Admin4
15 July 2023 10:02 AM GMT
दहेज मामले में एक साल से था फरार आरोपी पकड़ाया
x
राजस्थान। सवाई माधोपुर की महिला थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी मोहसिन पुत्र सत्तार पठान को गिर‌फ्तार‌ किया है। सवाई माधोपुर महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि मोहसिन (35) पुत्र सत्तार निवासी वार्ड नं. 18 लाखेरी थाना लाखेरी जिला बून्दी को जीनापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहसिन के खिलाफ CJM (न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) सवाई माधोपुर ने करीब‌ एक साल पहले स्थाई वारंट जारी किया था। आरोपी मोहसिन के खिलाफ महिला थाने में जनवरी 2016 में दहेज का मामला दर्ज‌ हुआ था। इस मामले में आरोपी लम्बे समय फरार था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए राजवीर सिंह ASP महिला उत्पीड़न सेल, दीपक गर्ग CO सिटी सवाई माधोपुर के सुपरविजन में महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन‌ किया। टीम आरोपी की तलाश‌ में उसके ठिकानों पर‌ दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के जीनापुर बस स्टैण्ड पर‌ होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story