राजस्थान

झुंझुनूं में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्य तिथि मनाई गई

Admindelhi1
11 March 2024 7:03 AM GMT
झुंझुनूं में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्य तिथि मनाई गई
x

झुंझुनूं: झुंझुनूं के अशोक नगर में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन में सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महात्मा ज्योतिबा विकास संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल ने सावित्रीबाई फुले को महिलाओं के जीवन में अतुलनीय परिवर्तन की जननी बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि घर-परिवार को संभालने और रसोई में खाना बनाने तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज पढ़ लिखकर नौकरी कर रही हैं। राजनीति से लेकर व्यापार और रक्षा विभाग जैसे क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करने और उनके लिए शिक्षा का मार्ग खोलने का श्रेय एक महिला को ही जाता है। इनके नाम देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव है। उन्होंने फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग की।

कार्यक्रम में व्याख्याता अनिल सैनी, लेखाकार रामगोपाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, ज्योति विद्या पीठ संस्थान के निदेशक चिरंजीलाल सैनी, वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप सैनी, अशोक नगर, अनुदेशक ईश्वर सिंह जांगिड़, वर्षा सोमरा ने भी विचार रखे।

Next Story