राजस्थान
कोटा में ठाकुरजी ने किया नगर भ्रमण इटावा: प्राचीन कुओं में जल स्नान किया
Mohammed Raziq
27 Sept 2023 11:18 AM IST

x
प्राचीन कुओं में जल स्नान किया
राजस्थान :देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को इटावा के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजी धजी पालकी में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। इसके बाद जयकारों के बीच ये पालकियां रवाना हुई।
अलग-अलग मंदिरों से निकली पालकियां एक जगह पर एकत्रित हुई और फिर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन कुओं पर पहुंचे। जहां भगवान को जल विहार करवाया गया। इसके बाद पालकी मेला मैदान पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन अर्चन किया। शाम को सामूहिक महाआरती हुई।
इस अवसर पर शहर में जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। वही श्रद्धालु पालकियों के नीचे से निकलते रहे और दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
Next Story





