राजस्थान

भाषा के माध्यम से फैलाए जाने वाला आतंकवाद है घातक : दुलाराम सहारण

Ashwandewangan
21 May 2023 12:38 PM GMT
भाषा के माध्यम से फैलाए जाने वाला आतंकवाद है घातक :  दुलाराम सहारण
x

चूरू। राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक दुलाराम सहारण ने कहा है कि शब्दों के माध्यम से फैलने वाला आतंकवाद सबसे ज्यादा घातक है। यदि हम धर्म, जाति, क्षेत्र एवं भाषाओं के नाम पर लड़ते हैं तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता है।

अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एएनम ट्रेनिंग सेंटर में भारत रत्न राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष में ‘‘सद्भाव, शांति और विकास‘‘ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम धर्म और समाज के नाम पर सत्ता का साम्राज्य स्थापित करने के लिए नहीं लड़ें। हम सभी मिलकर संकल्प लें कि शब्दों के माध्यम से किए जाने वाले इस आतंकवाद में हम शामिल नहीं होंगे। हमारा देश शांति और अहिंसा के लिए जाना जाता है। उन्होंने स्वर्गीय भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने, तब देश जिस दौर में था उस समय राजीव का चयन और सपना 21वीं सदी के भारत का था। आज सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार के क्षेत्र में भारत अग्रणी है। भारत में निर्मित सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखते हैं। स्वाभाविक रूप से देश आज राजीव गांधी की दृष्टि का आधुनिक भारत है ।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के कुछ सिरफिरे लोगों के कारण पूरे वर्ग के प्रति अविश्वास फैलाने वाली धारणा का खंडन किया था। हमें समाज विरोधी और विकास विरोधी धारणाओं का खंडन करते हुए सामाजिक सद्भाव शांति और विकास के पथ पर चलना है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story