राजस्थान

उत्तर के वार्ड 59 में श्वानों का आतंक, सीवरेज भी बड़ी समस्या

Admin Delhi 1
23 Feb 2023 2:52 PM GMT
उत्तर के वार्ड 59 में श्वानों का आतंक, सीवरेज भी बड़ी समस्या
x

कोटा: निगम में बोर्ड भले ही कांग्रेस का हो लेकिन कोटा नगर निगम उत्तर के वार्ड 59 में नजर आ रहे विकास कार्य इस ओर इशारा कर रहे हैं कि पार्षद ने जहां तक संभव हो सका है वार्ड में कार्य करवाएं है। लोगों को उन परेशानियों से निजात दिलवाई जो यहां बनी हुई थी। इसके इतर वार्ड के कुछ लोग आज भी ये कहते हैं कि वार्ड में आवारा श्वानों ने इस कदर आतंक मचाया हुआ हैं कि लोगों को रात में ही कई बार तो दिन में भी घर से निकलने में डर लगता है। ये श्वान अचानक काटने को आते हैं। इससे हड़बड़ाहट में कई बार तो वाहन चालक गिरकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। लोगों की इस समस्या से पार्षद खुद भी सहमत हैं और कहते हैं कि अभी हाल में हुई बोर्ड बैठक में भी उन्होंने ये मुद्दा उठाया था। उत्तर निगम के इस वार्ड में मयुर कॉलोनी, एसएस डेयरी, उम्मेद गार्डन, उम्मेद होटल तथा चम्बल कॉलोनी आदि इलाकें आते हैं। इन इलाकों के कुछ लोगों का कहना है कि बोर्ड विपक्षी पार्टी होने के बाद भी पार्षद ने वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। लोग कहते हैं कि पार्षद ने पर्यावरण के लिहाज से जनसहयोग से वार्ड के कई हिस्सों में पौधें ही नहीं लगवाएं वरन् उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगवाएं हैं। सफाईकर्मियों और पार्षद के बीच अच्छी कम्युनिकेशन होने से वार्ड में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठीक हैं। नालियां अक्सर साफ रहती हैं। पीने के पानी की प्रेशर की कोई दिक्कत नहीं है। जहां पहले सड़कों पर गड्ढेंÞ नजर आते थे वहां आज साफ-सुथरी सड़क नजर आ रही है।

वहीं वार्ड के कुछ लोगों का यह भी कहना हंै कि वार्ड के कई हिस्सों में आज भी कचरे के ढ़ेर नजर आते हैं। नालियोें में जाम लगा रहता है। वार्ड में दिनभर आवारा मवेशी और श्वान घूमते रहते हैं। सड़कों पर कई जगह बेरतबीते स्पीड बेक्रर बने हुए है। जिससे वाहन चालक असन्तुलित होकर कई बार गिरते भी हैं। वार्ड में जहां-जहा भी सीवरेज के काम हुए हैं वो बेकार क्वालिटी के हैं। कुछ स्थानों पर रोड लाइट की भी समस्या हैं। लोग कहते हैं कि काम भले ही वार्ड में हुए हैं लेकिन आज भी कई समस्याओं के समाधान की जरुरत हैं। वार्ड के कुछ लोग बताते हैं कि पाषर्द ने सड़कें बनवाई हैं। नालियों का निर्माण करवाया है। जहां-जहां आवश्यकता थी वहां-वहां रोड लाइट नई भी लगवाई हंै। वार्ड में एक पार्क के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया है। जिसकी काफी समय से मांग थी। वार्ड के कुछ स्थानों पर जहां रोड बरसों से नहीं बने थे वहां रोड बने हैं। इंटरलॉकिंग का काम हुआ है। चम्बल कॉलोनी में पहले अंधेरा रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। पाइप लाइन नई बिछाए जाने के बाद पीने के पानी की समस्या से निजात मिली है। पार्षद को कोई भी समस्या बताने पर वे उसके समाधान का पूरा प्रयास करते हैं। वार्डवासियों से जुड़े रहते हैं। वार्ड पार्षद का कहना है कि उन्होंने वार्ड की हर समस्या का निराकरण करवाने का प्रयास किया है लेकिन भाजपा का पार्षद होने के कारण कई विकास और निर्माण कार्यों में पक्षपात और भेदभाव किया जाता है। इसके बावजूद भी स्टेशन हॉट रोड पर व्यापारियों, वरिष्ठजनों और महिलाओं कारण शौचालय बनवाया है। वार्ड के किसी भी हिस्से में अंधेरा नहीं है। चम्बल कॉलोनी में जिम के उपकरण लगवाएं है। वार्ड में समय-समय पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर तथा आधार कार्ड शिविर लगवाएं है।

वार्ड में लगभग 75 प्रतिशत सड़कों का काम हो चुका है। नाली पटान का काम चल रहा है। सफाई की पूरी मॉनेटरिंग की जाती है। प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए निर्देश दिए जाते है। वार्ड में सीवरेज की काफी समस्या है। निगम की ओर से पक्षपात रवैया अपनाए जाने के बाद भी विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

लव शर्मा, पार्षद।

वार्ड की चम्बल कॉलोनी में वो कार्य हो रहे या हो चुके हैं जो पहले कभी नहीं हुए थे। चम्बलेश्वर महादेव मंदिर पर पानी भरा रहता था लेकिन आज वहां इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा चुका है। फुटपाथ बनवाया जा चुका है। पौधें लगाए गए हैं जिससे इस समस्या का समाधान हो चुका है। नई लाइन बिछने के बाद पानी की समस्या का पूरी तरह समाधान हो चुका है।

- धीरज शर्मा, वार्डवासी।

वार्ड साफ-सुथरा है। नियमित रूप से सफाई हो रही है। हर माह में नालियों की कई बार सफाई होती है जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। वार्ड का एक व्हाटसअप गु्रप बना हुआ है। जिसमें वार्ड के कई लोग जुड़े हुए हैं। कोई भी समस्या हो तो इस ग्रुप में डाल दी जाती है। वार्ड में 40 सालों में नालियों का निर्माण नहीं हुआ जो इस बार हुआ है। पार्षद के काम में कोई कमी नहीं है।

- लोकेश खींची, वार्डवासी।

Next Story