राजस्थान

बूंदी के मैरिज गार्डन में एसी का कम्प्रेसर फटने से टेंट में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत

Tara Tandi
1 May 2024 12:41 PM IST
बूंदी के मैरिज गार्डन में एसी का कम्प्रेसर फटने से टेंट में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत
x
बूंदी : बूंदी में नैनवा रोड स्थित शहनाई मैरिज गार्डन में लगे टेंट में आज सुबह अचानक एसी का कम्प्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 75 वर्षीय लाल मोहम्मद की जिंदा जलकर मौत हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह ने बताया कि जिस समय आग लगी उस वक्त टेंट में चार लोग मौजूद थे, जिसमें से तीन ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि 75 वर्षीय लाल मोहम्मद की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पता चला है कि मैरिज गार्डन में आग बुझाने के लिए सेफ्टी उपकरण नहीं लगे हुए थे।
Next Story