राजस्थान
Churu में 104 नई गौशालाओं के लिए टेंडर जारी, प्रति यूनिट 1 करोड़ की लागत
Tara Tandi
26 May 2025 6:48 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर एवं जिला गोपालन समिति अध्यक्ष अभिषेक सुराणा के अनुमोदन पश्चात पशुपालन विभाग द्वारा बजट घोषणा अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 01 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल जन-सहभागिता योजना में चूरू जिले में 104 ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जाने हेतु टेण्डर डॉक्यूमेंट जारी किया गया है। गौशाला जिला नोडल अधिकारी डॉ बीआर बायल ने बताया कि गोपालन निदेशालय द्वारा जारी दिशा -निर्देशों की पालना में ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल का निर्माण चूरू जिले की उन ग्राम पंचायतों में जहां पूर्व में कोई गौशाला संचालित नहीं है, उनमें गौशाला संचालन एवं आधारभूत सरंचनाओं के निर्माण हेतु एजेन्सी का निर्धारण खुली ऑफलाईन निविदा एवं पारदर्शी तरीके से किये जाने के लिए राजस्थान सरकार के एसपीपीपी पोर्टल पर टेण्डर डॉक्यूमेन्ट अपलोड किया गया है।
उन्होंने बताया कि 27 मई, 2025 से टेण्डर डॉक्यूमेंट अपलोड होना शुरू होगा, जिसे 17 जून, 2025 तक जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय में कार्यालय समय में जमा करवाया जा सकता है। निविदा खोलने की दिनांक 19 जून, 2025 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल की स्थापना से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निराश्रित गौवंश की समस्या में कमी की जा सकेगी एवं गौवंश का बेहतर सरंक्षण व नस्ल सुधार का कार्य भी किया जा सकेगा तथा इससे किसानों को अपनी फसलों के नुकसान से भी राहत मिलेगी। चूरू जिले में गौशाला/पशु आश्रय स्थल की स्थापना हेतु ग्राम पंचायत या सक्षम स्वयंसेवी संस्थाएं, जिनके पास संबंधित पंचायत में स्वयं की 05 बीघा या इससे अधिक भूमि है एवं समान प्रकृति का कार्य करने का अनुभव है, वह ग्राम पंचायत/स्वयंसेवी संस्थाएं आवेदन की पात्र होंगी। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय समय में जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Tagsचूरू 104 नई गौशालाटेंडर जारीप्रति यूनिट 1 करोड़ लागतChuru 104 new Gaushalatender issuedcost per unit is 1 croreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





