राजस्थान
Churu जिले में 106 ग्राम पंचायत गौशालायें स्थापित करने के लिए टेण्डर डॉक्यूमेन्ट जारी
Tara Tandi
27 Sept 2024 7:00 PM IST

x
Churu चूरू । जिला गोपालन समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के अनुमोदन पश्चात् पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बजट घोषणा अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर राशि एक करोड़ रुपए की लागत से प्रति ग्राम पंचायत गौशाला, पशु आश्रय स्थल जन-सहभागिता योजना में स्थापित करने के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट अपलोड कर जारी कर दिया गया है।
जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन लाल चिरानिया ने बताया कि निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल का निर्माण चूरू जिले की उन ग्राम पंचायतों में किया जाएगा, जहां पूर्व में कोई गौशाला संचालित नहीं है। इसके लिए ग्राम पंचायत गौशाला संचालन एवं आधारभूत सरंचनाओं के निर्माण हेतु एजेन्सी का निर्धारण खुली ऑफलाईन निविदा एवं पारदर्शी तरीके से किये जाने के लिए राजस्थान सरकार के एसपीपीपी पोर्टल पर टेण्डर डॉक्यूमेन्ट अपलोड कर जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार के एसपीपीपी पोर्टल से यह टेण्डर डॉक्यूमेन्ट अपलोड कर 16 अक्टूबर तक कार्यालय संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, रोड़वेज बस स्टेण्ड के पास, चूरू में कार्यालय समय में जमा करवाया जा सकता है। निविदा खोलने की तिथि 18 अक्टूबर रहेगी। ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी की जा सकती है। ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल की स्थापना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा एवं निराश्रित गौवंश की समस्या में कमी की जा सकेगी। गौवंश का बेहतर सरंक्षण व नस्ल सुधार का कार्य भी किया जा सकेगा। इससे किसानों को अपनी फसलों के नुकसान से भी राहत मिलेगी। चूरू जिले में गौशाला/पशु आश्रय स्थल की स्थापना हेतु ग्राम पंचायत या सक्षम स्वयंसेवी संस्थायें, जिनके पास सम्बन्धित पंचायत में स्वयं की 5 बीघा या इससे अधिक भूमि है एवं समान प्रकृति का कार्य करने का अनुभव है, वह ग्राम पंचायत/स्वयंसेवी संस्थायें आवेदन की पात्र होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, चूरू, रोड़वेज बस स्टेण्ड के पास किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है अथवा राजस्थान सरकार के http://sppp.rajasthan.gov.in तथा http://gopalan.rajasthan.gov.in पर UBN No.- ANH2425WSOB00179 से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
TagsChuru जिले 106 ग्राम पंचायतगौशालायें स्थापितटेण्डर डॉक्यूमेन्ट जारीChuru district 106 gram panchayatscow shelters establishedtender documents issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





