राजस्थान

फ्लाई ओवर के नीचे भी तैयार हुआ अस्थायी रैन बसेरा

Admin Delhi 1
15 Dec 2022 2:27 PM GMT
फ्लाई ओवर के नीचे भी तैयार हुआ अस्थायी रैन बसेरा
x

कोटा: नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से कोटड़ी चौराहे पर तालाब किनारे फ्फाई ओवर के नीेचे भी आखिरकार बुधवार को अस्थायी रैन बसेरा तैयार कर दिया गया। जिससे अब सर्दी में फुटपाथ पर खुले में कोई नहीं सो सकेगा। नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से सुबह से ही तालाब के किनारे फ्लाई ओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। जिसे शाम तक तैयार कर दिया गया। अब यहां रैन बसेरा बनने के बाद बिस्तर रखने और पीने के पानी की सुविधा भी की जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में तालाब किनारे व फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगों को सर्दी से राहत मिल सकेगी। विशेष रूप से मजदूरी करने वाले, ठेला व रिक् शा चलाने वाले और भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को इससे राहत मिल सकेगी। नगर निगम कोटा उत्तर के अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि उत्तर निगम क्षेत्र में पूर्व में तीन अस्थायी रैन बसेरेी शुरू कर दिए थे। फ्लाई ओवर के नीचे पुताई होने के कारण रैन बसेरा शुरू नहीं किया जा सका था। बुधवार को उसे भी तैयार कर दिया है। वह भी शीघ्र ही चालू हो जाएगा।

निगम अधिकारियों ने बताया कि कोटा उत्तर क्षेत्र में हिन्दू धर्मशाला, सूरजपोल में सेक्टर कार्यालय और महात्मा गांधी कॉलोनी में रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही एक वाहन भी लगाया हुआ है। जिसमें कर्मचारी रात के समय शहर में घूृमते हैं। रात को खुले में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को वहां से उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचा रहे हैं। जिससे उन्हें वहां आराम दायक सुविधा मिल सके। अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 35 से 40 लोगों को फुटपाथों से उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाया जा चुका है।

Next Story