राजस्थान

अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, हीट वेव की चेतावनी

Tara Tandi
6 May 2024 10:51 AM IST
अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, हीट वेव की चेतावनी
x
जयपुर : मरुधरा को झुलसाकर रख देने वाली इस भीषण गर्मी के कारण स्थिति विकट होती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका है। सट्टा बाजार के नाम से मशहूर फलौदी सबसे ज्यादा गर्म है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में प्रदेश के सभी संभागों में 5 डिग्री तक तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीट वेव चलेगी। जोधपुर में अगले 48 घंटों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है , जिससे रात में भी गर्मी राहत नहीं है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है और अगले 3 दिनों में यह 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा, इसके 2 से 3 दिन बाद तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
Next Story